समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकली कलश वंदन यात्रा

 


धौलपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। जिले की राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मनियां कसबे में बुधवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। कलश वंदन यात्रा मनियां के प्रमुख मार्गो एवं मांगरोल के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश वंदन यात्रा में सम्मिलित होकर भाजपा पदाधिकारियों सहित आमजन ने संत रविदास महाराज के समरसता, समानता एवं सामाजिक एकता के संदेश को नमन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन और विचार हमें भेदभाव से ऊपर उठकर समरस और सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने कहा कि संत रविदास महाराज द्वारा बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक संगठित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। कलश वंदन यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, पूर्व राज्यमंत्री जगमोहन बघेल , जिला संयोजक कमल पहाड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष बांकेलाल लोधा, केदार पोसवाल, राम अवतार त्यागी, जयवीर पोषवाल, मुकेश हनुमान पुरा, जयप्रकाश बंसल, धीर सिंह जादौन, अशोक सिंह लोधी, गोविंद लोधी, बीके कुशवाहा, लटूर चंद त्यागी, हरिसिंह गुर्जर, कौशल पाराशर एवं वीरेंद्र गुर्जर सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप