देवशयनी एकादशी कल, मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

 


जोधपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। देवशयनी एकादशी पर रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में 25 जुलाई को विशेष आयोजन होंगे।

मंदिर के पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 4.30 बजे ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक, पांच बजे ठाकुरजी का लाल वस्त्रों का श्रृंगार दर्शन, 5.15 बजे प्रभात फेरी, 6.30 बजे आरती और चार्तुमास में चार महीने ठाकुरजी का विशेष शयन श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही इस एकादशी को संकल्प दिवस के रूप में भी मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए मंदिर आने वाले हर भक्त को एक-एक पौधा देकर उसके सार-संभाल और अपने घर के आसपास व क्षेत्र में पौधे लगाने का संकल्प दिलाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश