ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटा मंडल के देवी सिंह सम्मानित
काेटा, 21 अक्टूबर (हि.स.)। विशाखापट्टनम में 07 से 10 अक्टूबर तक आयोजित ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटा मंडल के देवी सिंह को जूरी सदस्य के रूप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। देवी सिंह मंडल कार्यालय कोटा में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सामान्य) के अधीन मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि देवी सिंह अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग रेफरी एवं जज हैं। चैंपियनशिप के सफल संचालन में जूरी सदस्य के रूप में निभाई गई भूमिका के लिए उन्हें साउथ कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक संदीप माथुर द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रेलवे के खेल आयोजनों में उनकी सक्रिय सहभागिता, बॉक्सिंग के क्षेत्र में अनुभव तथा प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित संचालन में दिए गए योगदान को रेखांकित करता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव