डिप्टी कमांडेंट भर्ती काउंसलिंग में अनुपस्थित अभ्यर्थी को अंतिम मौका

 


जोधपुर, 29 अपै्रल (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग की अर से डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) भर्ती-2025 की काउंसलिंग के लिए प्रदत्त अवसरों पर भी अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि भर्ती के लिए 11 जनवरी को लिखित परीक्षा के बाद काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। 15 से 20 अप्रेल तक की काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अवसर देकर 24 अप्रेल को आमंत्रित किया गया था। इसके बावजूद भी काफी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इन अनुपस्थित अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए 1 मई को सुबह 9.30 बजे अनिवार्य रूप से आपीएससी में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश