उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करवाने के दिए निर्देश

 


जयपुर, 29 सितंबर (हि.स.)।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर देते हुए विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के निर्देश दिए हैं । उप मुख्यमंत्री मगंलवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थी ।

उप मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिए की अधिकारी फील्ड में एक्टिव रहकर विकास कार्यों को गति प्रदान करवाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की मांगों को ध्यान में रखते हुए हम बजट घोषणा करते है, बजट घोषणाओं का समय पर पूरा करवाकर आमजन को उनका लाभ समय पर दिलवाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की निर्माण कार्यो में गति एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए फील्ड विजिट जरूरी है ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को तेज गति देना और जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में जनसेवा और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

इस दौरान उन्होंने एनएच, एनएचएआई, सीआरआईएफ, आरएसआरडीसी ,एक्सप्रेस वे, पीएमजीएसवाई, अटल पथ सहित विभिन्न सड़क एवं अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की ।

बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ,शासन सचिव डीआर मेघवाल ,मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश भाटी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश