उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास एवं बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक

 


जयपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में 8 और 9 अक्टूबर, 2026 को महिला में बाल विकास मंत्रालय की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों ने भी सहभागिता की थी।

इस शिखर सम्मलेन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों को सम्बोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण और बाल विकास हेतु अपने-अपने राज्यों में नवाचार करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने इसी क्रम में आज की समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अपने राज्य में जिला स्तर पर महिला सम्मेलन आयोजित करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री के रूप में वे स्वयं तथा राज्य की महिला विधायकगण के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न अधिकारी सहित देश के तीन राज्यों का दौरा कर, वहां की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन करेंगे और राजस्थान की बेस्ट प्रैक्टिसेज को भी उनके साथ साझा करेंगे।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार, शासन सचिव पूनम, आयुक्त निकाय गोहेन, महिला अधिकारिता आयुक्त राकेश राजौरिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश