डाबर का 'वंडर हर्ब' अभियान: पुदीना के औषधीय महत्व से कराया रूबरू

 


जयपुर, 09 जुलाई (हि.स.)। आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना को 'वंडर हर्ब' के रूप में प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से जयपुर में जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञों ने पुदीना के पाचन संबंधी लाभों और गर्मी के मौसम में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुमित दोराया ने बताया कि पुदीना एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो विशेष रूप से गर्मियों में पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि पुदीना में मौजूद मेंथॉल पाचन एंजाइमों को सक्रिय कर अपच, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, मरोड़ और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में पुदीना का उपयोग करीब 3,000 वर्षों से किया जा रहा है।

डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि बदलती जीवनशैली और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोगों को प्राकृतिक और प्रभावी स्वास्थ्य समाधान की आवश्यकता है। डाबर पारंपरिक आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पुदीन हरा गैस, बदहजमी और एसिडिटी जैसी पेट संबंधी समस्याओं के समाधान में प्रभावी आयुर्वेदिक विकल्प है।

मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन दिनेश कुमार ने बताया कि बाजार में उपलब्ध कई एंटासिड में रासायनिक तत्व होते हैं, जबकि करीब 100 वर्ष पुराने ब्रांड डाबर पुदीन हरा में पुदीना सत्व आधारित आयुर्वेदिक फॉर्मूले का उपयोग किया गया है। यह गैस, अपच, पेट दर्द और अम्लता में राहत देने के लिए टैबलेट, लिक्विड, पाउडर और पुदीन हरा फिज जैसे विभिन्न रूपों में उपलब्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश