दतिया से दिल्ली तक की साईकिल यात्रा पर निकले रोशन सिंह

 


धौलपुर, 25 मई (हि.स.)। विश्व में चल रहे ऊर्जा संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य से प्रेरित रोशन सिंह लोधी साईकिल से दतिया से दिल्ली तक की यात्रा पर हैं। डीजल और पेट्रोल बचाने की अलख जगाने साईकिल पर निकले रोशन सिंह सोमवार को धौलपुर पंहुचे। धौलपुर सर्किट हाउस में जिले के लोधी समाज एवं पीतांबरा भक्त मंडल धौलपुर द्वारा रोशन सिंह लोधा का स्वागत किया गया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने बताया कि पूर्व सरपंचग्राम रानीपुरा (इंद्रगढ़) एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मध्य प्रदेश दतिया के रोशन सिंह लोधा जन-जन तक पेट्रोल डीजल बचाने की अलख जगाने के लिए साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। उनकी साइकिल यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत हो रहा है और लोगों को डीजल पेट्रोल बचाने की प्रेरणा भी मिल रही है। दतिया से दिल्ली तक की यात्रा साइकिल यात्रा में रोशन सिंह लोधा संदेश देना चाहते हैं कि अधिक से अधिक यथा संभव हो सके डीजल पेट्रोल कम से कम खर्च करें, और वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग करें। उनकी यात्रा दिल्ली इंडिया गेट पर जाकर खत्म होगी। उनके धौलपुर आगमन पर धौलपुर राष्ट्रीय महामंत्री बांकेलाल लोधा (लोधा लोधी लोध क्षत्रिय महासभा, कैलाशचंद लोधा लोधी लोध क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना एवं जिला संयोजक महिला मोर्चा कल्पना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप