भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति सप्ताह का आयाेजन

 


बीकानेर, 13 सितंबर (हि.स.)। भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, बीकानेर द्वारा संस्कृति सप्ताह रविवार को वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ , मेजर पूरण सिंह सर्किल के पास, बीकानेर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ प्रारंभ हुआ। खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक जुगल किशोर राठी एवं राजकुमार बोहरा निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।

संस्कृति सप्ताह की प्रभारी डॉ बसंती हर्ष ने खेलकूद हमें जीवन में अनुशासन, समय के महत्व एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं। डॉ. एस एन हर्ष, घनश्याम सिंह, देवकिशन शर्मा, मधुरिमा सिंह ने विजयी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।

जयदीप दोगने सचिव ने बताया कि बालवर्ग में 50 मीटर दौड़ में संस्कृति एवं आदित्य ने प्रथम, सीधी एवं कल्पित ने द्वितीय तथा रिया एवं दीपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालवर्ग चम्मच दौड़ में संस्कृति एवं प्रत्यक्ष ने प्रथम,रिया एवं मोहमद जीशान ने द्वितीय तथा हीना एवं अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालवर्ग तीन टांग दौड़ में सोनम, भारती एवं कल्पित, आदित्य ने प्रथम, संस्कृति, पूर्वी एवं आदित्य महावीर ने द्वितीय तथा हंसिका, नव्य एवं अभिषेक, निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

युवा वर्ग में 100 मीटर दौड़ में लक्ष्य एवं निखिल ने प्रथम, अंकिता एवं अभिमन्यु ने द्वितीय तथा पलक एवं मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

युवा वर्ग चम्मच दौड़ में पलक एवं अंकित ने प्रथम, टीना एवं अभिमन्यु ने द्वितीय तथा लक्ष्य एवं अभिजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालवर्ग तीन टांग दौड़ में संस्कृति, पलक एवं राकेश,अभिमन्यु ने प्रथम, आईशा खान, जयश्री एवं अभिजीत, अंकित ने द्वितीय तथा लक्ष्य, अंकिता एवं मुकेश, निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव