डूंगरपुर में डेंगू-मलेरिया पर होगा प्रहार : चार अगस्त से शुरू होगा स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान

 


डूंगरपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। मानसून

के दौरान और इसके बाद डेंगू,

मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित

बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह

एक्शन मोड में आ गया है। जिले में मौसमी बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए आगामी 04 अगस्त से 27 अगस्त तक विशेष अभियान स्वास्थ्य दल आपके द्वार चलाया जाएगा।

मुख्य

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि अभियान के सफल

संचालन के लिए जिले के समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, सीएचसी,

पीएचसी और अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों को

आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अभियान के तहत जिस भी घर या व्यावसायिक परिसर में

मच्छर का लार्वा पाया जाएगा, वहां स्थानीय निकाय और पंचायती राज विभाग द्वारा

नियमानुसार नोटिस जारी कर चालान की कार्रवाई की जाएगी। सर्वे टीम में आशा, एएनएम, सीएचओ और डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स को शामिल किया

गया है। वहीं, मॉनिटरिंग के लिए एमपीडब्ल्यू, एलएचवीऔर पीएचएमको

सुपरवाइजर तैनात किया जाएगा। टीम घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड

बनाएगी। अभियान की सभी दैनिक गतिविधियों और रिपोर्ट्स की ट्रैकिंग डिजिटल रूप सेमरूधर ऐपके

जरिए अनिवार्य रूप से की जाएगी। वहीं, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की

सफाई, एमएलओ का छिड़काव, नियमित फॉगिंग, गड्ढे भरने और खाली प्लॉटों में जमा गंदे पानी को हटाने का

कार्य किया जाएगा। आमजन को जागरूक करने के लिए कचरा संग्रहण गाड़ियों के माध्यम से

लाउडस्पीकर द्वारा ध्वनि संदेश चलाए जाएंगे। इसके अलावा मानसून सीजन को देखते हुए

जिला औषधि भंडार को सभी आवश्यक दवाओं, विशेषकर पैरासिटामोल, एंटी-मलेरिया दवाइयों, ओआरएस और एंटी-लार्वा रसायनों का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने

के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष