फायर एनओसी को लेकर निगम का सर्वे, 74 भवनों का किया निरीक्षण, 53 को नोटिस

 


जयपुर, 24 जून (हि.स.)। आगजनी घटनाओं को ध्यान में रखकर नगर निगम जयपुर फायर एनओसी को लेकर लगातार सर्वे करने के साथ जागरुकता अभियान चला रहा है। आगामी समय में इस काम में और तेजी लाई जाएगी। बुधवार को निगम की टीम ने 74 भवनों का निरीक्षण किया और कमियां पाई जाने पर 53 भवन मालिकों को नोटिस दिया गया।

उपायुक्त फायर प्रवीण ने बताया कि नगर निगम सर्वे के माध्यम से यह जांच रहा है कि किसने फायर एनओसी ले रखी है या नहीं और जिन्होंने ले रखी है वे नियमों की पालना कर रहे है या नहीं। नियमों की पालना और एनओसी लेने को लेकर भवन या संस्थान मालिकों को जागरुक किया जा रहा है। फायर उपकरणों में कमी पाए जाने पर उनकों दुरुस्त करने को कहा जा रहा है। आगामी समय में नियमों की पालना नहीं करने पर ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार को अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न प्रकार के 74 भवनों या संस्थाओं का सर्वे कर 53 को नोटिस दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश