नगर निगम की टीम ने पकड़े निराश्रित पशु

 


जोधपुर, 08 जून (हि.स.)। नगर निगम के निराश्रित पशु नियंत्रण दल ने सोमवार को पाली रोड स्थित डी मार्ट के समीप नेशनल हाईवे पर विशेष अभियान चलाकर सडक़ों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ा। अभियान के दौरान करीब 25 से 30 पशुओं को पकडक़र नांदड़ी गौशाला भेजा गया।

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध भी जताया, लेकिन निगम की टीम ने अभियान जारी रखते हुए पशुओं को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया। अभियान में महेश जावा, राकेश परिहार और महेंद्र सहित उनकी टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। निगम प्रशासन के अनुसार सडक़ों पर घूमने वाले निराश्रित पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सडक़ सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश