झुंझुनू निकाय चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस
झुंझुनू, 21 सितंबर (हि.स.)। राजस्थान में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष पदों पर आज झुंझुनू जिले में संपन्न हुए मतदान में कुल 19 नगरीय निकायों में से कांग्रेस ने 10, भाजपा ने 8 व निर्दलीय ने एक नगरीय निकाय के अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस पार्टी झुंझुनू नगर परिषद सहित जिले की बगड़, बिसाऊ, चिड़ावा, मंडावा, मंड्रेला, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सिंघाना, सुल्ताना नगर पालिका में अध्यक्ष बनने में सफल रही है।
भाजपा ने बुहाना, डूंडलोद, जाखल, खेतड़ी, मलसीसर, पिलानी, उदयपुरवाटी, विद्याविहार नगर पालिका में अपना अध्यक्ष बनने में सफल रही है। सूरजगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत का प्रथम फहराया है। खेतड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की गीता देवी सैनी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश