कांग्रेस नेताओं ने किया अनूठा प्रदर्शन, गाडिय़ों को घसीटते हुए ले गये पेट्रोल पंप

 


बीकानेर, 20 मई (हि.स.)। पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल-डीजल के दूसरी बार दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेशा अपने दुपहिया वाहनों को घसीटते हुए अम्बेडर सर्किल से लेकर पेट्रोल पंप तक पैदल लेकर गये और उसका चक्कर निकालकर वापस घरों की ओर रूख कर लिया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अम्बेडकर मूर्ति के सामने खड़े होकर उनसे मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सलीम भाटी की अगुवाई में किये गये इस प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, नित्यानंद पारीक, नितिन वत्सस, श्रवण रामावत, दीन मोहम्मद मौलानी, जयकिशन गहलोत, हाजिर खान, शरीफ समेजा सहित अनेक जने शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव