दीवाली व छठ पर यात्रियाें काे नहीं खाने पड़ेंगे धक्के, रेलवे ने लंबी दूरी की 47 जोड़ी ट्रेनों में 137 एक्स्ट्रा कोच लगाए

 


जयपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। रेलवे ने नवंबर में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लंबी दूरी की 47 जोड़ी ट्रेनों में 137 एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। इनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं। इन कोच के जुड़ने से यात्रियों को ज्यादा बर्थ मिल सकेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए 1 से 30 नवंबर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। कुछ ट्रेनों में यह व्यवस्था दिसंबर की शुरुआत तक भी रहेगी।

ट्रेन नंबर 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर: 1 से 30 नवंबर तक 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी और 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा

ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर: अजमेर से 1 से 30 नवंबर और अमृतसर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर: अजमेर से 1 से 30 नवंबर और अमृतसर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 20993/20994, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर: जयपुर से 1 से 30 नवंबर और उदयपुर सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 जनरल कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 20987/20988, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी: उदयपुर सिटी से 1 से 30 नवंबर और असारवा से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 जनरल कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 30 नवंबर और इंदौर से 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर: इंदौर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर और भगत की कोठी से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 2 स्लीपर और 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 30 नवंबर और वाराणसी सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 30 नवंबर और वाराणसी सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 30 नवंबर और वाराणसी सिटी से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 22987/22988, अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर: 1 से 30 नवंबर तक 2 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर: जोधपुर से 1 से 29 नवंबर और दादर से 2 से 30 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी: भगत की कोठी से 2 से 30 नवंबर और दादर से 3 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 04827/04828, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल: भगत की कोठी से 7 से 28 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 8 से 29 नवंबर तक 1 थर्ड एसी और 2 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 20485/20486, जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर: जैसलमेर से 1 से 30 नवंबर और साबरमती से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती: साबरमती से 1 से 30 नवंबर और जैसलमेर से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 2 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर से 1 से 29 नवंबर और पुरी से 4 नवंबर से 2 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 14711/14712, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक: बीकानेर से 4 से 25 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 5 से 26 नवंबर तक 1 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 04715/04716, बीकानेर-साईंनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल: बीकानेर से 4 से 28 नवंबर और साईंनगर शिर्डी से 5 से 29 नवंबर तक 1 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: श्रीगंगानगर से 2 से 30 नवंबर और तिरुचिरापल्ली से 6 नवंबर से 4 दिसंबर तक 1 थर्ड एसी कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 20481/20482, भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी एक्सप्रेस: भगत की कोठी से 4 से 25 नवंबर और तिरुचिरापल्ली से 7 से 28 नवंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: श्रीगंगानगर से 1 से 30 नवंबर और दिल्ली से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस: दिल्ली से 1 से 30 नवंबर और बठिंडा से 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 1 स्लीपर कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर: बीकानेर से 3 से 28 नवंबर और दिल्ली सराय से 7 से 29 नवंबर तक 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 14714/14713, दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय: 4 से 27 नवंबर तक 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय: दिल्ली सराय से 4 से 25 नवंबर और जोधपुर से 5 से 26 नवंबर तक 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर और 1 जनरल कोच बढ़ेगा।

ट्रेन नंबर 14735/14736, श्रीगंगानगर-अंबाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: 1 से 30 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 14709/14710, हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस: 1 से 30 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 54751/54752, हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़: 1 से 30 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 54754/54753, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: 1 से 30 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 54756/54755, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: 1 से 30 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 54766/54765, बठिंडा-धुरी-बठिंडा एक्सप्रेस: 1 से 30 नवंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार: 1 से 30 नवंबर तक 5 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 19620/19619, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी: 1 से 30 नवंबर तक 5 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 59632/59631, रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी: 1 से 30 नवंबर तक 5 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 59633/59634, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी: 1 से 30 नवंबर तक 5 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 19622/19621, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी: 1 से 30 नवंबर तक 5 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 59630/59629, फुलेरा-जयपुर-फुलेरा: 1 से 30 नवंबर तक 5 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी: 1 से 30 नवंबर तक 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी: 2 नवंबर से 1 दिसंबर तक 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी: भिवानी से 3 नवंबर से 2 दिसंबर और मथुरा से 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 54794/54793, मथुरा-सवाई माधोपुर-मथुरा: मथुरा से 3 नवंबर से 2 दिसंबर और सवाई माधोपुर से 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक 3 जनरल कोच बढ़ेंगे।

ट्रेन नंबर 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार: हिसार से 1 से 30 नवंबर और जयपुर से 4 नवंबर से 3 दिसंबर तक 4 जनरल कोच बढ़ेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश