रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जयपुर स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत
May 7, 2026, 18:03 IST
जयपुर, 07 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जयपुर पहुंचने पर उनकी अगवानी की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, सांसद मदन राठौड़ सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सप्त शक्ति कमान में आयोजित संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए जयपुर आए हैं।
-------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर