मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए अंधेरी माता के दर्शन

 


डूंगरपुर/जयपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को डूंगरपुर के विराट स्थित अंधेरी माता मन्दिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री के पहुंचने पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक शंकर लाल डेचा, श्रीचंद कृपलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हैलीपेड पर स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर