अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र में श्रद्धालुओं ने साझा किए अपने अनुभव

 


जाेधपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने समर्थ सद्गुरुदेव रामलाल सियाग के सान्निध्य एवं उनके बताए ध्यान और मंत्र जाप से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे साधकों ने अपने जीवन में आए बदलावों और व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में जानकारी दी। माैका था समर्थ सद्गुरुदेव रामलाल सियाग के 101 वें अवतरण दिवस महाेत्सव कार्यक्रम का।

कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मीडिया प्रभारी जयसिंह चाैहान ने बताया कि वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्रत्येक साधक की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया, पैम्फलेट और अन्य माध्यमों से मिशन की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलते हुए नियमित रूप से सुबह-शाम 15 मिनट ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए। इस दौरान कई साधकों ने अपने अनुभव साझा किए। भरत कंवर ने बताया कि उन्हें बचपन से माइग्रेन की समस्या थी, जो उनके अनुसार नियमित ध्यान और मंत्र जाप करने से तीन महीने में ठीक हो गई। उन्होंने चाय की अत्यधिक आदत छूटने का अनुभव भी साझा किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने साधकों से अपील की कि वे प्रतिदिन सुबह और शाम 15-15 मिनट ध्यान करें तथा दिनभर मन ही मन गुरुदेव द्वारा दिए गए मंत्र का जाप करें। अंत में भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव