राज्यपाल बागडे राजस्थान उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाएंगे
जयपुर, 06 सितंबर (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को प्रातःकाल 9.30 बजे लोकभवन में राजस्थान उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 31 अगस्त को संजय के. अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय का सीजे बनाने की सिफारिश की थी। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति भवन ने उनके नियुक्ति ऑर्डर जारी कर दिए।
इसके साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश