मानसून की प्रदेश से तीन दिन देरी से विदाई, अब सात दिन शुष्क रहेगा माैसम
जयपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश से मानसून की सभी शहराें से विदाई काे विदाई हाे गई। अब आगामी सात दिन प्रदेशा में माैसम शुष्क रहेगा। इस दाैरान तापमान में काेई विशेष परिवर्तन नहीं देखने काे मिलेगा। शनिवार काे प्रदेश के 6 शहराें का पारा 40 या उसके नजदीक रहा। जयपुर में तेज धूप खिली इससे गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि अलसुबह हल्की सर्दी का अहसास हाे रहा है।
माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्धाम शर्मा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार काे प्रदेश से विदा हाे गया। इस बार मानसून ने प्रदेश से तीन दिन की देरी से विदाई ली है। राज्य के अधिकांश भागाें में आगामी एक सप्ताह माैसम शुष्क रहेगा। आगामी पांच दिनाें में प्रदेश के अधिकांश शहराें के पारे में काेई विशेष परिवर्तन नहीं देखने काे मिलेगा।
राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडक बढ़ गई। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश