मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास कल आएंगे जोधपुर

 


जोधपुर, 16 सितम्बर (हि.स.)। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 सितंबर को जोधपुर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा दोपहर 3.30 बजे एम्स जोधपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। मुख्य सचिव 18 सितंबर को सुबह 5.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश