मुख्य सचिव से पुलिस महानिदेशक राजस्थान की शिष्टाचार भेंट

 


जयपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शनिवार सुबह पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्य सचिव कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा सामुदायिक पुलिसिंग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश