चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से : भगवान झूलेलाल की तस्वीर का किया विमोचन
जोधपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। झूलेलाल मंडली सरदारपुरा द्वारा आगामी 20 मार्च से आयोजित होने वाले चेटीचण्ड मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर प्रांगण में प्रमुख सेवाधारियों की एक बैठक आयोजित की गई।
सेवाधारी अशोक मूलचंदानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलेलाल मंडली सरदारपुरा तीन दिवसीय चेटीचण्ड महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनायेगी। मूलचंदानी ने बताया कि इस बैठक मे इष्टदेव झूलेलाल जी की तस्वीर का भी विमोचन किया गया एवे इसे समाज के हर घर में पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
सेवाधारी तेजू मनवानी ने बताया कि आगामी 20, 21 व 22 मार्च को यह महोत्सव नौवीं सी रोड स्थित 45 वर्ष से अधिक पुराने भगवान झूलेलाल के मंदिर प्रांगण मे मनाया जाएगा। जिसमें शोभा यात्रा, भजन संध्या व आम भंडारा जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बैठक मे लक्ष्मण मूलचंदानी, वासुदेव खेराजानी, अशोक मूलचंदानी, संजय चंदीरमानी, तेजू मनवानी, चंदू रामचंदानी, राधाकिशन मूलचंदानी, किशन हरवानी, नरेंद्र मनवानी, कमल गिदवानी, श्याम मोतियानी, सुशील चेलानी, पुरूषोतम चेलानी सहित कई सेवाधारी उपस्थित हुए।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश