महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती पर आयोजित शिविर में उमड़ा जनसैलाब
दो हजार से अधिक लोगों ने लिया नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श का लाभ
जोधपुर, 14 जुलाई (हि.स.)। महर्षि दैवज्ञ चंडू जयंती के पावन अवसर पर सूर्यनगरी में आयोजित नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर में लोगों का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, श्याम भक्ति सेवा संस्थान एवं मारवाड़ प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में करीब दो हजार से अधिक जातकों ने विभिन्न ज्योतिषीय परामर्शों का लाभ उठाया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए देशभर से आए ज्योतिष विशेषज्ञों ने जन्मपत्री, वास्तु, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा, टैरो एवं अन्य विधाओं के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बीएसएफ के आईजी एमएल गर्ग उपस्थित रहे, जबकि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी अरुण माहेश्वरी और अरुणा सांखला के अलावा मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे, जबकि श्याम भक्ति सेवा संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिविर का आयोजन पंडित एसके जोशी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का संचालन कवि और लेखिका अंशु हर्ष ने किया, जबकि श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने आभार अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।
ज्योतिष क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए वरिष्ठ ज्योतिष आचार्य पंडित घनश्याम द्विवेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गाया जबकि इस आयोजन में अपनी सेवाएं देने वाले सभी ज्योतिषी विशेषज्ञों को ज्योतिष शिरोमणि अवॉर्ड से नवाजा गाया, सम्मानित किए गए ज्योतिष विशेषज्ञों में दिल्ली से एस्ट्रो राजीव कोहली, एस्ट्रो मोनिका खुराना, कुमार प्रवीण, सिग्नेचर एक्सपर्ट संदीप भार्गव, टैरो कार्ड रीडर कांता राठी, प्रतापगढ़ से पंडित बृजमोहन शर्मा, सीकर से हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉक्टर श्याम शर्मा, समदड़ी से कीर्ति श्रीमाली, बीकानेर से डॉक्टर नंदकिशोर पुरोहित, उज्जैन से पंडित अजय कृष्ण व्यास, मेड़ता से पंडित विष्णु प्रकाश शर्मा और रायचूर कर्नाटक से डॉक्टर नरेश शर्मा, पंडित विजय दत पुरोहित, ज्योतिर्विद पंडित खींवराज शर्मा, पंडित शंकर सिंह राजपुरोहित, डॉ भेरू प्रकाश दाधीच, पंडित मनोज मिश्रा, कौशल नारायण जोशी, नवीन ओमजी रामावत, भूपेंद्र वास्तु, पंडित मुकेश दाधीच, पंडित मुकेश शर्मा, डॉ संजय बोहरा, रितेश व्यास, अर्चना प्रजापति, टैरो किरण भाग्यश्री, दमयंती जांगिड़, डॉक्टर काजोल शर्मा, ओम कुमारी व्यास, डॉ डिंपल व्यास और डॉ अक्षिता कच्छवाहा शामिल रहे। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए समाजसेवी पवन बूब, देवेश मिश्रा, अंशु हर्ष, राजीव गौड़ और श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत क़ो सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में कार्यवाहक सचिव हेमंत लालवानी ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजन समिति में शामिल किशोर सिंह पंवार, लक्की गोयल, मनीष गहलोत, नितिन आचार्य, पुखराज जांगिड़, जगदीश कुमार, ईश्वर सिंह उदावत, माधव सिंह, मोहित हेड़ा, निश्चल सोलंकी, एनके ओझा, प्रभांशु जोशी, भूमित्र जोशी, अक्षिता राजपुरोहित, मुकेश हर्ष, भवानी सिंह राजपुरोहित और प्रवीण सिंह राजपुरोहित को उनके द्वारा दी गईं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश