जवाहर कला केंद्र होगा चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह

 


जयपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। राइटर क्लब द्वारा चंद्रशेखर जन्म शताब्दी समारोह के तहत जवाहर कला केंद्र में 17 अप्रैल को सायंकाल 4:30 बजे राजनीति और रिश्ते पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा ।

राइटर क्लब के अध्यक्ष लोकेश कुमार सिंह साहिल ने बताया कि इस व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव मोहन प्रकाश होंगे । अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत करेंगे । इस अवसर पर समाजवादी नेता पंडित रामकिशन, विधायक गोपाल शर्मा एवं पत्रकार संजीव श्रीवास्तव भी अपने विचार रखेंगे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश