भारतीय नववर्ष भी गुरूवार से , शुभकामना शोभायात्रा निकाली
जोधपुर, 18 मार्च (हि.स.)। नववर्ष महोत्सव समिति के तत्वावधान में हिंदू नववर्ष गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इससे पूर्व आज शाम को नववर्ष शुभकामना शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में कई तरह की झांकियां शामिल हुई जिसका अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया।
नववर्ष महोत्सव समिति के अध्यक्ष नरपत सांखला व महासचिव वरुण धनाडिया ने बताया कि नववर्ष 2083 के उपलक्ष में घण्टाघर से शुभकामना शोभायात्रा निकाली गई जो सोजती गेट, नई सडक, रेलवे स्टेशन, रणछोड़दासजी का मन्दिर, गांधी अस्पताल, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग, सरदारपुरा बी रोड़, राणीजी का मंदिर, सरदारपुरा सी रोड होते हुए जलजोग चौराहा पहुंचेगी। शुभकामना यात्रा में चैत्र शुक्ला प्रतिपदा को अवतरित महापुरूषों की प्रेरणाप्रद झांकियों के साथ अन्य विभिन्न प्रकार की सामाजिक झांकियां शामिल हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश