पुष्कर में होटल से एक करोड़ की नकदी जप्त
Aug 27, 2026, 19:21 IST
अजमेर, 27 अगस्त(हि.सं)। तीर्थराज पुष्कर के एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित होटल स्परो से पुलिस ने करीब 1 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए हैं।
पुष्कर थाना प्रभारी अशोक बिशु ने बताया कि होटल से बरामद राशि के बारे में होटल संचालक बकेश सैन से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना भेज दी गई। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही पुष्कर और नागौर पुलिस ने सूचना पर संयुक्त रूप से कर नकदी बरामद की है। आगे जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष