सीए अश्विनी कुमार व्यास काे यूएई में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा
बीकानेर, 26 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर के जन्मे सीए अश्विनी कुमार व्यास को यूएई में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। व्यास ने संयुक्त अरब अमीरात में प्रतिष्ठित टॉप 50 सीएफओएस सम्मान प्राप्त कर न केवल शहर का बल्कि पुष्करणा समाज का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। सीए अश्विनी कुमार व्यास एंकर एलाइड कंपनी में सीएफओ के पद पर कार्यरत हैं। यूएई की टॉप 50 सीएफओएस एवं वित्तीय नेतृत्वकर्ताओं में शामिल होना उनकी व्यावसायिक उत्कृष्टता,नेतृत्व क्षमता और वित्तीय क्षेत्र में उनके योगदान की महत्वपूर्ण पहचान है। उन्हें दुबई के प्रतिष्ठित सीएफओ ऑनर्स अवार्ड सेरेमनी में सम्मानित किया गया। यह समारोह दुबई मरीना स्थित प्रसिद्ध हॉटल में आयोजित हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय समारोह में वित्तीय क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईएमए दुबई चैप्टर के अध्यक्ष कौशर असरफ भी प्रमुख रूप से जुड़े रहे।यह उपलब्धि केवल व्यास की व्यक्तिगत सफलता नहीं,बल्कि बीकानेर की प्रतिभा, संस्कार और व्यावसायिक उत्कृष्टता का गौरवपूर्ण उदाहरण है।
उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजनों एड नवल कुमार पुरोहित, फुटबालर भरत पुरोहित, केशव पुरोहित, मेयर अनिल कल्ला, बार अध्यक्ष अजय पुरोहित, सीए महेन्द्र चूरा, दिलीप जोशी, वीरेन्द्र किराडू, पुष्टिकर यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा, सुभाष जोशी, गिरिराज बिस्सा, दिनेश चूरा, मनोज व्यास, एड अजय व्यास, राजेन्द्र जोशी, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने खुशी जताई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव