बीएसएनएल का विशेष प्लान लांच, मात्र एक रुपये में 4जी मोबाईल कनेक्शन

 


बीकानेर, 11 अप्रैल (हि.स.)। सरकारी कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने माेबाईल व फाईबर उपभाेक्ताओं के लिए विशेष प्लान लांच किया है। मात्र एक रुपये में 4जी मोबाईल कनेक्शन जिसमें 30 दिन तक प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वाईस काॅल एवं 100 एसएमएस फ्री हाेंगे।

यह जानकारी देते हुए बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि मोबाईल में यह स्कीम मात्र एक रुपये में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है इसमेंं उपभोक्ताओं को एक माह तक फ्री सिम, दैनिक 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कालिंग और प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

खत्री ने बताया कि यह स्कीम 30 अप्रैल तक बीएसएनएल में नये जुडने वाले एवं दूसरी कम्पनी से बीएसएनएल में एमएनपी करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए मान्य है, सरकारी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल ने हाॅल ही मे स्वदेशी तकनीक पर आधारित 4 जी मोबाईल सेवा की शुरुआत की है जिसमें उपभोक्ताओ को पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड मिल रही है।

महाप्रबन्धक ओ.पी खत्री ने बताया कि यह सिम उपभोक्ता कचहरी परिसर स्थित बीएसएनएल के उपभोक्ता सेवा केन्द्र व विभिन्न स्थानों पर कार्यरत रिटेलरों से सम्पर्क कर ले सकते है।

फाईबर एफटीटीएच उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष प्लान, 499 प्लान मे फ्री मोडॅम एवं 400 से ज्यादा लाईव टीवी चैनल फ्री।

महाप्रबन्धक बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र ने बताया कि बीएसएनएल ने फाईबर उपभाेक्ताओं के लिए भी आकर्षक स्कीम लागू की हैै इसके लिए पहले महीने की फ्री सेवा के बाद उपभोक्ताओं को 499 वाला फाईबर बेसिक प्लान अगले तीन महीनों तक मात्र 399 रु मासिक दर पर मिलेगा, जिसमें 4000 का मोडम फ्री एवं 400 से ज्यादा लाईव टीवी, ऑन डिमांड फ्री वाई फाई रोमिंग एव हाई स्पीड इन्टरनेट की सुविधा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव