ब्रह्माकुमारियों ने जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बांधा रक्षा सूत्र

 


बीकानेर, 27 अगस्त (हि.स.)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुलगंज की प्रभारी बी.के.कमल के नेतृत्व में बहनों ने गुरुवार को जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों के भाल पर कुमकुंम-अक्षत से तिलक कर मुंह मीठा करवाया तथा कलाई रक्षा सूत्र बांधा तथा उन्हें संदेश के रूप में ईश्वरीय सौगात प्रदान की। केन्द्र में रक्षा बंधन का मुख्य पर्व शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक व शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक मनाया जाएगा।

बी.के.कमल के नेतृत्व में बहनों ने केन्द्रीय कानून मंत्री व बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल, जिला कलक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, आई.एस. शिवानी, उप खंड अधिकारी महिमा कशाना, अतिरिक्त कलक्टर रीना, तथा संस्थान में नियमित राजयोग का अभ्यास व ध्यान करने वाले भाई-बहनों के राखी बांधी। सार्दुल गंज सेवा केन्द्र में रक्षा बंधन पर्व का सांसारिक व आध्यात्मिक रहस्य बताया गया। उत्सव में सहभागिता निभाने वालों को आपसी स्नेह, आत्मीयता, सद्भाव व भाई चारे का संदेश दिया गया।

केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने प्रवचन में कहा कि रक्षा सूत्र केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि आत्मिक मर्यादाओं, पवित्रता, सद्भाव और श्रेष्ठ संकल्पों को याद दिलवाने वाला सूत्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मनुष्य को बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ अपने विचारों औरसंस्कारों की भी रक्षा करने की आवश्यकता है। सकारात्मक चिंतन, ईश्वरीय स्मृति और राज योग के अभ्यास सेजीवन में शांति एवं शक्ति का संचार होता है। उन्होंपे रक्षा बंधन के पर्व पर प्रेम, शांति, और आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों को बढ़ा देने का संकल्प दिलवाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव