शहर की प्रतिभाओं को एक पुस्तक में पिरोने का काम सराहनीय : के के उपाध्याय

 


बीकानेर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी चिंतक, लेखक, विचारक एवं वरिष्ठ पत्रकार के के उपाध्याय ने कहा कि अपने शहर की प्रतिभाओं को एक पुस्तक में पिरोने का काम सराहनीय है। इसके लिए लेखक प्रमोद आचार्य बधाई के पात्र हैं। बीकानेर प्रतिभाओं की खान है। यहां के ऐसे लोगों की सफलता की कहानियों को पुस्तक के रूप में सामने लाना अपने आप में बड़ा काम है।

उपाध्याय ने यह बात बताैर मुख्य अतिथि शहर की प्रतिभाओं और उनके संघर्ष से सफलता तक के सफर को शब्दों में संजोने वाली पुस्तक ‘यूनिक बीकाणा 3.0’ का विमोचन रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में कही।

उन्हाेंने कहा कि संघर्ष से सफलता हासिल करने वाले लोगों की यात्राएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम बन सकती हैं। रामझरोखा धाम के राष्ट्रीय संत सरजू दास जी महाराज का कार्यक्रम में पावन सान्निध्य रहा। विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, उद्योगपति कन्हैया लाल बोथरा, नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री तथा इंदिरा गांधी नहर परियोजना के मुख्य अभियंता विवेक गोयल मौजूद रहे। अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद आचार्य और संपादक पत्रकार रमेश बिस्सा हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पचीसिया, भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, बनवारी लाल शर्मा, श्रीभगवान अग्रवाल, संपत पारीक, साहित्यकार कमल रंगा, राजेंद्र जोशी, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य, डॉ. विठ्ठल बिस्सा, सुमति कुमार सुराणा, सीताराम कच्छावा, लोक कलाकार गिरधर व्यास, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, पूर्व अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा, रमजान मुगल, फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक, वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन अग्रवाल, बलदेव रंगा, गिरीश श्रीमाली, सुमित व्यास, गोवर्धन सोनी, दाऊलाल कल्ला, केके आहूजा, कौशलेश गोस्वामी, अश्वनी श्रीमाली, महेंद्र जोशी, राजकीय लोक अभियोजक राधेश्याम सेवग, एडवोकेट श्याम गुलरिया, मुरली जोशी, जयकुमार पुरोहित, दामोदर तंवर, योग गुरु श्रीरतन तंबोली, सेवानिवृत्त अभियंता दीपक बंसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव