बीएनआई बिजनेस ग्राेथ एक्सपाे 2026 का आयाेजन 30 अगस्त काे बीकानेर में

 


बीकानेर, 29 अगस्त (हि.स.)। विश्व का एक प्रमुख बिजनेस रेफरल एवं नेटवर्किंग संगठन बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) द्वारा बीकानेर शहर, स्थानीय व्यवसायों और बीएनआई सदस्यों के बीच व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से “बीएनआई बिजनेस ग्राेथ एक्सपाे 2026 का आयाेजन 30 अगस्त काे कपिल धारा में किया जाएगा।

शनिवार काे एक पत्रकार सम्मेलन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित मेहता ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर चेयरमैन अमित अग्रवाल, प्रणव शर्मा, एडवाेकेट अरुण नायर, शिवम जुनेजा सहित अनेक माैजूद रहे।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित मेहता ने बताया कि एक्सपो में 20 से अधिक शहरों से 150 से अधिक बीएनआई सदस्य बीकानेर पहुंचकर हिस्सा लेंगे। यह आयोजन विभिन्न शहरों के व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाने के साथ-साथ नए व्यावसायिक अवसर, मजबूत नेटवर्किंग, रेफरल और व्यापारिक सहयोग के अनेक रास्ते खोलेगा।

एडवाेकेट अरुण नायर ने बताया कि एक्सपाे के माध्यम से बीकानेर को देश के विभिन्न शहरों के व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ने, स्थानीय व्यवसायों को नए बाजारों एवं संभावित ग्राहकों तक पहुंचाने तथा बीएनआई सदस्यों के बीच नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिलेगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन के टाईटल स्पाेंसर बीकाजी तथा एसाेसिएट स्पाेंसर येलाे टाईगर लाेंगी मिर्च है। इनके सहयोग से आयोजित यह एक्सपाे बीकानेर के व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण नेटवर्किंग एवं बिजनेस ग्राेथ प्लेटफार्म बनने जा रहा है।

चेयरमैन अमिल अग्रवाल ने बताया कि 30 अगस्त 2026 को आयोजित एक्सपाे की एग्जीबिशन में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, ताकि बीकानेर के अधिक से अधिक व्यापारी, उद्यमी, प्रोफेशनल्स एवं नागरिक इस आयोजन का हिस्सा बन सकें।

बिजनेस ग्रोथ एक्सपो चेयरमेन अमित अग्रवाल ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि बीकानेर को एक मजबूत और व्यापक बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है— ताकि “बीकानेर का व्यवसाय, बीकानेर से बाहर और बाहर का व्यवसाय बीकानेर तक” पहुंच सके।

एडवाेकेट अरुण नायर का कहना है कि बीएनआई का उद्देश्य विभिन्न व्यवसायों एवं प्रोफेशन से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर विश्वास, आपसी सहयोग, रेफरल एवं नेटवर्किंग के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा देना है। बीएनआई की मूल विचारधारा गिवर्स गेन है- अर्थात् दूसरों की मदद करके स्वयं भी आगे बढ़ना।

प्रणव शर्मा ने बताया कि वर्तमान में बीकानेर शहर में बीएनआई के 2 चैप्टर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, जिनसे विभिन्न व्यवसायों एवं प्रोफेशन से जुड़े 100 से अधिक बीएनआई सदस्य जुड़ चुके हैं। इन सदस्यों के बीच आपसी रेफरल एवं व्यावसायिक नेटवर्किंग के माध्यम से अब तक करोड़ों रुपये का व्यवसाय उत्पन्न हुआ है, जो बीकानेर के स्थानीय व्यापारिक समुदाय के लिए बीएनआई के योगदान को दर्शाता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव