राजस्थान के 10 नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा : राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी
बीकानेर, 03 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने गुरुवार काे बीकानेर में दावा किया कि राजस्थान के 10 नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनेगा। बोर्ड बनने के बाद पार्टी इन निकायों में विकास के कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के घर तक गैस पाइप लाइन पहुंचाने का प्रयास होगा ताकि सिलेंडर के लिए चक्कर नहीं काटने पड़े।
हाेटल सागर में पत्रकार सम्मेलन में दाैरान द्विवेदी ने पार्टी के घाेषणा पत्र का विमाेचन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र गहलाेत, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गाैतम, विधायक सिद्धीकुमारी, आईटी सेल के अविनाश जाेशी, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुराेहित, महावीर सैनी, कमल गहलाेत, मुकेश आचार्य भी माैजूद थे।
द्विवेदी ने पत्रकाराें से कहा पार्टी हर बार युवाओं की बात करती रही है। हम केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं। लगातार युवाओं के मुद्दे लेकर, समस्याओं को लेकर हर क्षेत्र में उनकी बात सुन रहे हैं।
उन्होंने यूजीसी से जुड़े एक सवाल पर कहा कि ये मुद्दा अभी विचाराधीन है, इसलिए कुछ कहना उचित नहीं है। टिकट वितरण से जुड़े एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्हाेंने कहा कि इसमें सामान्य और ओबीसी नहीं है बल्कि परिस्थितियों के आधार पर टिकट वितरण दिया जाता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव