भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक में चुनावी रणनीति पर हुआ विस्तृत मंथन
जयपुर, 30 अगस्त (हि.स.)। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में चुनाव के दौरान विधि प्रकोष्ठ की भूमिका, संगठन एवं प्रत्याशियों को आवश्यक कानूनी सहयोग उपलब्ध कराने, चुनावी नियमों के पालन तथा संभावित कानूनी मामलों के त्वरित समाधान को लेकर कार्ययोजना पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और विधिसम्मत तरीके से संचालित करने में विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
जयपुर शहर प्रभारी प्रभुलाल सैनी ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बेहतर चुनाव प्रबंधन के आधार पर भाजपा विजय का लक्ष्य हासिल करेगी।
बैठक में मोतीलाल मीणा, सौरभ सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पूरुवंशी, जिला प्रवक्ता खेमचंद शर्मा और नवीन जैन सहित विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय के लिए पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश