भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी 17 काे आएंगे बीकानेर, मोर्चा की बैठक को करेंगे संबोधित

 


बीकानेर, 16 मई (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी रविवार काे बीकानेर दौरे पर रहेंगे। कैलाश चौधरी सुबह 10 बजे भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित किसान मोर्चा की बैठक में भाग लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा बैठक में किसान हितों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़ एवं शहर जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी के स्वागत एवं बैठक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दोनों जिलाध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। बैठक में बड़ी संख्या में किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव