निकाय चुनावों की जीत के बाद भाजपा का पंचायत चुनावों पर फोकस, पूरी ताकत से लड़ने का ऐलान

 


जयपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। निकाय चुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद अब पार्टी ने पंचायत चुनावों के लिए भी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैतारण में कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा ने 200 नगरीय निकायों में बोर्ड बनाकर इतिहास रचा है। इसी जीत को आगे बढ़ाते हुए भाजपा पंचायत चुनाव भी पूरी ताकत से लड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने निकाय चुनावों में भाजपा को समर्थन देने के लिए जनता का आभार जताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस जनता को बरगलाने का काम करती रही है। उनके अनुसार कांग्रेस नेताओं ने चुनाव से पहले शेखावाटी में यमुना जल समझौते के बोर्ड लगवाए, लेकिन दशकों तक यह मुद्दा चलता रहा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर झूठ, लूट, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति करने के आरोप लगाए।

उन्होंने ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय पांच वर्षों तक पंचायत और निकाय चुनाव चलते रहते थे। इससे सरकारी संसाधनों और जनता के धन पर खर्च होता था।

उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था से गरीब, किसान और मजदूर की कमाई का पैसा बचाने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के सपनों को तोड़ा, जबकि उनकी सरकार ने अब तक 1 लाख 88 हजार से अधिक नियुक्तियां दी हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प यात्रा के सेवा यात्रियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का दुनिया में गौरव बढ़ा है। उनके अनुसार 2014 से पहले देश आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से प्रभावित था, जबकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में परिस्थितियों में बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री ने वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा को जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की ऐतिहासिक यात्रा बताया। उन्होंने यात्रा में शामिल युवा प्रतिभागियों से संवाद को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प यात्रा के सेवा यात्रियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का दुनियाभर में गौरव बढ़ा है। 2014 से पहले हमारा देश आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण से प्रभावित था और लाखों-करोड़ों के घोटाले होते थे। लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली, स्थितियां पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के कार्यकाल में एक भी दाग नहीं लगा है। ऐसा नेतृत्व सदियों में मिलता है और हम सौभाग्यशाली हैं कि उनके नेतृत्व में काम करने का अवसर मिला है।

उन्होंने वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक यात्रा उनकी जन्मभूमि से कर्मभूमि तक जा रही है। मेरा सौभाग्य है कि मैं उन युवा प्रतिभागियों से संवाद कर रहा हूं, जो इस यात्रा को आगे लेकर जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि देश के युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित