लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविजन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

 


बीकानेर, 31 अगस्त (हि.स.)। लायंस क्लब बीकानेर मल्टीविजन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। इस अवसर पर क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों के विस्तार के साथ स्वास्थ्य जागरूकता और यातायात सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि अजय पुरोहित ने कहा कि केवल शपथ लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि शपथ में ली गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके पदाधिकारियों की सक्रियता, अनुशासन और सेवा भावना पर निर्भर करती है। लायंस क्लब को समाजोत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को और व्यापक स्तर पर ले जाना चाहिए।

क्लब के संरक्षक लायन शशांक सक्सेना ने मातृशक्ति चंद्रकांता सोनी का सम्मान किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन नीरज कुमार भटनागर, कार्यक्रम संयोजक एवं नव निर्वाचित सचिव लायन डॉ. सुचित्रा कश्यप तथा मुख्य वक्ता प्रमोद बहादुर सक्सेना ने भी विचार रखे।

समारोह में अध्यक्ष लायन नीरज कुमार भटनागर, सचिव लायन डॉ. सुचित्रा कश्यप, उपाध्यक्ष लायन विजय शर्मा एवं लायन अंजू जैन, कोषाध्यक्ष लायन चंद्रकांता सोनी, टेल ट्विस्टर लायन आरिफ, टेमर लायन रचना सोनी, जनसंपर्क अधिकारी लायन उमाशंकर आचार्य तथा निदेशक लायन अरुण जैन, लायन प्रमोद बहादुर सक्सेना, लायन चंद्रप्रकाश सोनी एवं लायन पुष्पा शर्मा ने पद एवं दायित्व की शपथ ली।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज वंदना एवं विश्व शांति के लिए मौन प्रार्थना के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन जवाहर जोशी ने किया। समारोह में डॉ. शरद, विनोद सक्सेना, राजेंद्र परिहार और डॉ. अमीषा ने गीतों की प्रस्तुति दी। क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने समारोह में भाग लिया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सरोकार एवं यातायात सुरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव