भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का सांबा स्टेशन पर ठहराव शनिवार से

 


जोधपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा का सांबा स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया है। यह ठहराव 15 अगस्त से प्रभावी होगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 अगस्त से सांबा स्टेशन पर सुबह 5.27 बजे पहुंचेगी तथा 5.29 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 15 अगस्त से सांबा स्टेशन पर सुबह 9.15 बजे आगमन एवं 9.17 बजे प्रस्थान करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश