आठ दिन बंद रहेगी बासनी-सालावास रेलवे फाटक
Jun 22, 2026, 18:16 IST
जोधपुर, 22 जून (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में बासनी-सालावास रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित गेट संख्या स्पेशल-209 (रेल किमी 634/200-300) पर ट्रैक रेलपथ अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि रेल पथ के रखरखाव एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीसीएम मशीन द्वारा यह कार्य 23 जून को सुबह सात बजे से तीस जून को सायं चार बजे तक किया जाएगा। कार्य के दौरान उक्त रेलवे फाटक पर सडक़ यातायात का आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा।
उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए इस अवधि में सडक़ यातायात को गेट संख्या सी-207 एवं सी-210 के माध्यम से डायवर्ट किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश