बाड़मेर-उधना एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
जयपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा त्योहारों के सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर-उधना एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04831, बाड़मेर-उधना एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 05 नवम्बर को (01 ट्रिप) बाड़मेर से 23.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.00 बजे उधना पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाना, साबरमती, नडियाद, आणंद, वडोदरा एवं भरूच स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश