बाडमेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन

 


जयपुर, 09 मई (हि.स.)।

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बाडमेर-हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04811, बाडमेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 11 मई से 16 जुलाई तक (20 ट्रिप) बाडमेर से प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को 04.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04812, हरिद्वार-बाडमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12 मई से 17 जुलाई तक (20 ट्रिप) हरिद्वार से मंगलवार व शुक्रवार को 05.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.30 बजे बाडमेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बायतू, बालोतरा, समदडी, दुदाड़ा, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, लालगढ, लुनकरनसर, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ, पीलीबंगा, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, बठिण्डा, धुरी, अम्बाला कैंट व सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 18 डिब्बे होगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश