एयू जयपुर साइक्लोथॉन तीन जून से: फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का होगा महाअभियान

 


जयपुर, 28 मई (हि.स.)। साइक्लिंग संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एयू जयपुर साइक्लोथॉन 2026” का आयोजन 3 जून से 7 जून 2026 तक किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि फिटनेस, ग्रीन मोबिलिटी और सस्टेनेबल सिटीज़ को बढ़ावा देने वाला बड़ा सामाजिक अभियान होगा।

यह कार्यक्रम संस्कृति युवा संस्था, जयपुर रनर्स क्लब और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) के संयुक्त तत्वावधान में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं इटरनल हॉस्पिटल, जयपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार 7 जून को होने वाले मुख्य आयोजन में जयपुर सहित देशभर से हजारों साइक्लिस्ट्स, फिटनेस प्रेमी, युवा, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि और परिवार हिस्सा लेंगे। सभी प्रतिभागी “ग्रीन और क्लीन सिटी” का संदेश देंगे।

संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “फिट इंडिया मूवमेंट” और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से प्रेरित होकर यह आयोजन लोगों को साइक्लिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करेगा। पांच दिवसीय मुख्य झलकियों कि सस्टेनेबल सिटीज़ एंड साइक्लिंग” विषय पर टॉक शो, जिसमें विशेषज्ञ शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करेंगे।

शहरभर में मेगा प्लांटेशन ड्राइव के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

बीआईबी एक्सपो और साइक्लिंग अवॉर्ड समारोह, जिसमें प्रतिभागियों को रेस किट्स वितरित की जाएंगी तथा फिटनेस और साइक्लिंग क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान होगा और मुख्य रेस के दिन जयपुर शहर के पांच अलग-अलग स्थानों से एक साथ साइक्लिंग राइड को फ्लैग ऑफ किया जाएगा। हजारों साइक्लिस्ट्स की भागीदारी से शहर में फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश