सेना भर्ती रैली का परिणाम जारी
जोधपुर, 26 मई (हि.स.)। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर ने भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए जोधपुर और झुंझुनूं स्थित सेना कार्यालय द्वारा आयोजित भर्ती रैलियों के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए है। परिणाम ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
घोषित परिणाम जोधपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले नौ जिलों अजमेर फलोदी, सिरोही, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, जालौर, बालोतरा, बाड़मेर और झुंझुनू स्थित सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों, बीकानेर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, चुरू, और श्री गंगानगर द्वारा आयोजित की गई भर्ती रैली जो अग्नवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन 10 वी पास, अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वी पास और राजस्थान के सभी जिलों की अग्निवीर (महिला सैन्य पुलिस) के है।
सफल उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर 21 से 30 जून तक सम्बंधित रेजिमेंटल केन्द्रों पर भेज दिया जाएगा, जहा पर प्रशिक्षण एक जुलाई से शुरू होगा। योग्यता सूची निर्धारित भर्ती नीतियों और प्रक्रियाओ के अनुसार तैयार की गई है। सभी चयनित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालयों से अपने दस्तावेजो के सत्यापन और अन्य प्रेषण औपचारिकताओं के लिए संपर्क करे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश