राजस्थान राज्य की दूसरी भर्ती रैली का जोधपुर में सफ़लतापूर्वक समापन

 




जाेधपुर, 19 सितंबर (हि.स.)। सेना भर्ती कार्यालय, जोधपुर द्वारा नौ जिलों में अग्निवीर (पुरुष) के लिए आयोजित सेना भर्ती रैली का आयोजन राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर में 01 सितम्बर 2026 से 19 सितम्बर 2026 तक आयोजित की गयी थी। इसके अतिरिक्त, राज्य के सभी जिलों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) की भर्ती रैली भी 19 सितम्बर 2026 को जोधपुर में आयोजित की गई।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार बड़ी संख्या में पुरुष और महिला उम्मीदवारो ने भाग लिया, जिन्होंने राजस्थान के युवाओं की विशिष्ट गुणों-उल्लेखनीय उत्साह, देशभक्ती और जोश का प्रदर्शन किया। रैली में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।

भर्ती रैली में ड्रग टेस्ट का भी परीक्षण किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण में प्रदर्शन बढाने के लिए अनुचित साधनो का सहारा न ले | मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस प्रकार कि पहल से आने वाले वर्षो में भारतीय सेना में भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ेगी और सफलता दार में सुधार होगा। उम्मीदवार को दलालों और अन्य बेईमान तत्वों द्वारा गुमराह होने से बचाने के लिए कड़े दलाली-विरोधी उपाय लागु किए गए है।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने रैली के सुचारू संचालन और भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए किये गए सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए जोधपुर के नागरिक प्रशासन की सराहना की। अगली भर्ती रैली 01 अक्टूबर 2026 से सीकर में आयोजित की जाएगी और इसमें भी इसी तरह की उत्साहजनक प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर ने बताया कि ऑनलाइन भर्ती परीक्षा (सीईई) शुरू होने से भर्ती प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी हो गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि दलालों के जाल में न आए और अपनी तैयारी पर भरोसा रखना चाहिए और सफलता के लिए उत्साह और जूनून के साथ भारतीय सेना में शामिल होने और राष्ट्र के नेक उद्देश/ देश के दृढ़ संकल्प के साथ भाग ले।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव