पत्रकारों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हाेगा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम
बीकानेर, 14 अप्रैल (हि.स.)। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जार बीकानेर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य, महासचिव रवि पुगलिया, कोषाध्यक्ष रमेश बिस्सा एवं संभागीय सचिव पवन भोजक सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पत्रकारों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने पात्र पत्रकारों को सरकारी योजनाओं के तहत आवश्यक भूखंड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा सभी पत्रकारों को मानसून सत्र के दौरान दिल्ली भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम के दौरान जार की गतिविधियों पर आधारित स्मारिका 'जार जुट' का विमोचन किया गया। ब्रोशर में बीते 20 वर्षों में बीकानेर जार द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को फोटो सहित प्रकाशित किया गया है। समारोह में जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने किया। इस अवसर पर मारू का साफा, माला, मोमेंटो एवं अभिनंदन पत्र भेंट किया गया तथा पिछले 25 वर्षों में संगठन को दिए गए उनके योगदान को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम को सवाई मानसिंह अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल, उरमूल डेयरी के अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु, उद्यमी राजेश चूरा, सुमति कुमार सुराणा, बाला माथुर, प्रमोद आचार्य एवं रवि पुगलिया ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष ने किया।
कार्यक्रम में कन्हैयालाल बोथरा, भंवर पुरोहित, प्रकाश पुगलिया, वीरेंद्र किराडू, मोहन सुराणा, चंपालाल गेदर, संपत पारीक, बनवारी लाल शर्मा, अशोक बोबरवाल, संजय आचार्य, कमल कल्ला, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुल सचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, नरेश श्रीमाली, नवेंदु अग्निहोत्री, एडवोकेट निशांत बिस्सा, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, पूर्व अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा, बलदेव रंगा, रमजान मुगल, मोहन थानवी, विक्रम जागरवाल, दुर्गेश गर्ग, महावीर सिंह राजपुरोहित, मुकुंद खंडेलवाल, राजेन्द्र सेन, विवेक आहूजा, पीडी व्यास, राधेश्याम सेवग, मनमोहन शर्मा, कमल गहलोत, अरविंद किशोर आचार्य, अनिल जोशी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव