स्वतंत्रता दिवस पर एसीबी के 64 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
जयपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) राजस्थान के झालाना डूंगरी स्थित मुख्यालय में शनिवार को गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर आयोजित एसीबी महानिदेशक डिस्क (डीजी डिस्क) एवं प्रशस्ति पत्र सम्मान समारोह में असाधारण कार्य प्रदर्शन, कर्तव्यपरायणता एवं सराहनीय सेवाओं के लिए कुल 64 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं दो सहायक उप निरीक्षकों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राजस्थान पुलिस सेवा पदक प्रदान किया गया।
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप एसीबी की पूरी टीम लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। भ्रष्ट लोकसेवकों के विरुद्ध कार्रवाई में ईमानदारी, मेहनत और पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना ब्यूरो की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी अपने उत्कृष्ट कार्यों से एसीबी की कार्य संस्कृति और प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि एसीबी की पूरी टीम भविष्य में भी इसी लगन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ काम करते हुए आमजन को भ्रष्टाचार के प्रति अधिक से अधिक सजग एवं जागरूक करेगी।
डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में एस. परिमला, महानिरीक्षक, एसीबी जयपुर; डॉ. रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक प्रशासन, एसीबी जयपुर; ओमप्रकाश मीना, उप महानिरीक्षक द्वितीय, एसीबी जयपुर तथा नारायण टोगस, उप महानिरीक्षक, एसीबी अजमेर को सम्मानित किया गया।
डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से ओमप्रकाश किलानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, परिवाद शाखा; भूपेन्द्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी जयपुर नगर-प्रथम, महावीर प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी एसयू-द्वितीय जयपुर; आशीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी चौकी एसयू बीकानेर; अनन्त कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी उदयपुर; अर्चना मीना, उप पुलिस अधीक्षक, एसयू प्रथम जयपुर तथा कंचना भाटी, उप पुलिस अधीक्षक, एसीबी अजमेर चौकी को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा उप निरीक्षक सुभाष खांडल, सुभाष चंद्र मीणा; सहायक उप निरीक्षक भौरेलाल शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, कजोड़ मल मीणा, केशर सिंह, मनोहर सिंह, लक्ष्मणदान चारण; हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार डारा, ईश्वर लाल, मनीष कुमार कुलदीप, ओमप्रकाश सैनी, अचलाराम, पूजा लांबा, कमलेश कुमार मीणा, सुमन कुमारी, जगदीश चौधरी, नरेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल भागचंद, गजेन्द्र सिंह, हरि सिंह, भवानी सिंह, गिर्राज प्रसाद वर्मा, मोहन लाल मीणा, राजेन्द्र सिंह, मनोहर लाल वर्मा, चौथमल नटवाड़िया, ऋषि कुमार मेहरा, दीपेंद्र कुमार, जल सिंह, कीर्ति चौधरी, भोलाराम, योगेन्द्र सिंह (अनुपस्थित), नरेन्द्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार, शेरसिंह, ओमप्रकाश चौधरी, ब्रह्मदेव, रामकरण यादव, बांकाराम, सुभाष चन्द्र थेबड़, दिलीप कुमार एवं भीमराज को भी डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
ब्यूरो में पदस्थापित सहायक लेखा अधिकारी गणेश राम सैनी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र कुमार एवं चेतन प्रकाश, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह एवं विशाल बाछल, कनिष्ठ सहायक सहदेव सिंह एवं बबली मीणा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विष्णु सिंह जादौन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त सहायक उप निरीक्षक रामजीलाल, एसीबी जयपुर नगर-प्रथम तथा सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद हनीफ, एसीबी चौकी बाड़मेर को सराहनीय सेवाओं के लिए राजस्थान पुलिस सेवा पदक प्रदान किया गया।
समारोह के अंत में एसीबी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रहित, जनहित और भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान के निर्माण के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव सहित ब्यूरो के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश