आकाश के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड में लहराया परचम
जयपुर, 01 जून (हि.स.)। परीक्षा तैयारी सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के छात्रों ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों की घोषणा आईआईटी रुड़की द्वारा की गई।
एईएसएल के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित ने बताया कि राजस्थान के छात्र यशवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर)-52 प्राप्त कर प्रदेश में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि यथर्व अग्रवाल ने एआईआर-239 हासिल की। इसके अलावा रजत दुबे (एआईआर-1342), देवर्ष हिरेन रावल (एआईआर-1597), वैदिक दाधीच (एआईआर-1702), विभोर माहेश्वरी (एआईआर-1856), कनिष्क शर्मा (एआईआर-2084), प्रियांशु गुप्ता (एआईआर-2120), नेहा पारवानी (एआईआर-2396), कुणाल अंसोलिया (एआईआर-2580), प्रियांश भंडारी (एआईआर-2754) और लिशा अग्रवाल (एआईआर-3626) ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
उन्होंने बताया कि सभी सफल छात्र एईएसएल के क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े रहे हैं, जिसे विशेष रूप से जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए तैयार किया गया है। यह परीक्षा गहन वैचारिक समझ और उच्च स्तरीय समस्या-समाधान क्षमता की मांग करती है।
दीक्षित ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्था को अपने छात्रों की सफलता पर गर्व है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
वहीं सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों और आकाश द्वारा उपलब्ध कराए गए अध्ययन सामग्री, क्लासरूम सत्रों, मॉक टेस्ट तथा नियमित मूल्यांकन को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि इन संसाधनों ने उनके विषयगत ज्ञान को मजबूत करने और परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश