प्राचीन श्रीपंचमुखा हनुमान जी मंदिर में नवनिर्माण पूर्णता महोत्सव आयोजित

 


बीकानेर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। रानी बाजार, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्राचीन श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में मंदिर नव निर्माण पूर्णता महोत्सव एवं शरद पूर्णिमा महोत्सव सोमवार तक बड़े धूमधाम से आयोजन आयोजित किये गये। रामचरित मानस के अखंड पाठ, शोभायात्रा, जागरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

संस्था के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर के नव निर्माण पूर्ण होने पर संस्था ने इस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाये। इस निर्णय के साथ ही चार दिन तक धार्मिक आयोजन हुआ जिसमें बीकानेर शहर के साधु संतों व आमजन ने बढ़चढ़ भाग लिया। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

संस्था के मीडिया प्रभारी भागीरथ गहलोत व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. कन्हैया कच्छावा ने बताया कि आज जिस तरह से युवा नशे की ओर बढ़ रहा है उसके लिए हमें धार्मिक आयोजन कर उनको भक्तिमय बनाना चाहिए जिससे समाज में फैल रहे नशे की प्रवृत्ति को रोकने का बड़ा साधन है। गहलोत ने बताया कि चार दिन बड़े धूमधाम से कार्यक्रम हुआ। जिसमें सोमवार को 9 बजे संत-महात्माओं द्वारा मंदिर शिखर पर कलश स्थापना की जाएगी। संत-महात्माओं के पावन प्रवचन हुए। जिसमें कई बड़े संतो ने अपनी अपनी वाणी से प्रवचन दिये। दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया , जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि 8 बजे महोत्सव का विशेष आकर्षण 33 कोटि देवी-देवताओं की सामूहिक महाआरती हुई। गंगा आरती की शैली में आयोजित इस भव्य आरती में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, पुष्पवर्षा एवं भव्य आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रही। बीकानेर के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त प्राप्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव