ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह में 70 प्रतिभाएं हुई सम्मानित
जयपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के समापन के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राजस्थान इंटरनेशनल सेटर (आरआईसी) झालाना डूंगरी में प्रात 10 बजे प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, हवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाल मुकुंदाचार्य सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा, संगठन महामंत्री जयपुर शहर प्रविन्द्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयपुर शहर बाबूलाल शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, संभाग अध्यक्ष जयपुर शहर अनिल सारस्वत, युवा प्रदेश अध्यक्ष गब्बर कटारा, युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अतिथियों का माला अर्पण, दुपटटा व साफा पहनाकर कर स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है। ब्राह्मण बच्चों को संस्कारित कर भगवान परशुराम जी की तरह जितेन्द्रिय बनना चाहिए।
इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण सर्वहित की बात करता है और सर्वजन सुखाय की भावना से समाज को एक राह दिखाता है। लेकिन अब ब्राह्मणों को भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए और अग्रणी भूमिका निभाने वाला ब्राह्मण आज पिछड़ रहा है। उसे भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
वहीं विधायक स्वामी बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढे़गा तो देश में सामाजिक समरसता बढे़गी और परशुरामजी के बताये हुए रास्ते पर युवाओं को चलना चाहिए। विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों को सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज को एकजुट करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखानी चाहिए। सर्व ब्राह्मण महासभा ने समाज हित में आरक्षण की एक लम्बी लड़ाई लड़ी है जिसमें सफलता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर दोनों विधायकों ने सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि सभी ब्राह्मण संगठनों को रचनात्मक कार्यो की तरफ बढ़ना चाहिए।परशुराम जी के विषय में विभोद दूर करें
राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर ने कहा कि ब्राह्मण को अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए परशुराम जी के विषय में अज्ञानता वश कई विभेद पड़े है उन्हें दूर करना चाहिए।
इस मौके पर एडवोकेट एच.सी. गणेशिया ने ब्राह्मण और सर्व समाज विषय पर अपने विचार प्रकट किये। सर्व ब्राह्मण महासभा की पूरे देश-विदेश में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रदेश एवं जयपुर शहर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि हम समाज हित में सदैव सक्रिय रहेंगे और समाज को दिशा देने वाली कई योजनाओं पर आने वाले 1 माह में कार्य प्रारम्भ कर देंगे।
कार्यक्रम के अन्त में सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की घोषणा की। साथ ही जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समाज के सैंकड़ो विप्र बंधु उपस्थित हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश