राजस्थान में 65 आईएएस अफसरों के तबादले, 25 जिलों में नए कलेक्टर

 




जयपुर, 01 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। भजनलाल सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 25 जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव भी बदले गए हैं। कार्मिक विभाग ने देर रात तबादलों की सूची जारी की।

सूची के मुताबिक जयपुर कलक्टर रहे जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक को अब जयपुर का नया कलक्टर बनाया गया है। उत्सव कौशल और अमित शर्मा मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं।

टीना डाबी का बाड़मेर से टोंक कलक्टर के पद पर तबादला किया गया है।

सीकर में अब नए कलक्टर आशीष मोदी होंगे। सीकर से मुकुल शर्मा का ट्रांसफर सीएम के विशिष्ट सचिव पद पर कर दिया गया है। करीब डेढ़ साल बाद सीकर को नया कलेक्टर मिला है। सूची में डॉ जोगाराम को सचिव आयुक्त पंचायती राज विभाग व निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजन विशाल को निदेशक जल जीवन मिशन जयपुर, जितेंद्र कुमार सोनी को सचिव मुख्यमंत्री व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कन्हैया लाल स्वामी को संभागीय आयुक्त जोधपुर, नकाते शिवप्रसाद मदन को प्रबंध निदेशक राजस्थान ऊर्जा विकास व आईटी सर्विसेज, शिवांगी स्वर्णकार को विशिष्ट सचिव वित्त विभाग व सीईओ पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी, ओमप्रकाश कसेरा को आयुक्त नगर निगम जयपुर, नमित मेहता को आयुक्त आबकारी विभाग उदयपुर, नम्रता वर्षणी को विशिष्ट सचिव खान व पेट्रोलियम विभाग, अरविंद पोसवाल को आयुक्त राजस्थान आवासन मंडल, डॉ रश्मि शर्मा को निदेशक समग्र शिक्षा अभियान व विशिष्ट सचिव सांख्यिकी विभाग, लक्ष्मी नारायण मंत्री को आयुक्त उदयपुर व देवस्थान विभाग, कल्पना अग्रवाल को विशिष्ट सचिव जलग्रहण विकास व भू-संरक्षण विभाग, सुरेश ओला को प्रबंध निदेशक रीको व आयुक्त दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, प्रियंका गोस्वामी को आजीविका परियोजनाएं व स्वयं सहायता समूह जयपुर, अल्पा चौधरी को भू-प्रबंधन आयुक्त व पदेन निदेशक बंदोबस्त, बाबूलाल गोयल को आयुक्त चिकित्सा शिक्षा विभाग जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, नीलाभ सक्सेना को आयुक्त उद्योग व वाणिज्य सीएसआर, ललित कुमार को निदेशक सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, उत्सव कौशल को संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री, गौरव सैनी को सचिव जयपुर विकास प्राधिकरण, श्वेता चौहान को आयुक्त उद्यान विभाग जयपुर, राहुल जैन को आयुक्त नगर निगम जोधपुर, महेंद्र खड़गावत को संयुक्त सचिव श्रम व कारखाना (बॉयलर निरीक्षण) विभाग, नरेश कुमार गोयल को आयुक्त कृषि व पंचायती राज विभाग जयपुर, जयदेव सीएस को सचिव मानवाधिकार आयोग, रिया डाबी को ओएसडी मुख्यमंत्री, शैलजा पांडे को सीईओ माडा बीकानेर, रजत यादव को ओएसडी मुख्यमंत्री जयपुर, अक्षत सिंह को ओएसडी मुख्यमंत्री और गरिमा नरूला को ओएसडी मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूची में कई जिलों के कलक्टर भी बदले गए हैं। इनमें संदेश नायक को जयपुर, अनुपमा जोरवाल को जैसलमेर, आलोक रंजन को जोधपुर, गौरव अग्रवाल को उदयपुर, चिन्मय गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़, आशीष मोदी को सीकर, अंकित कुमार सिंह को फलोदी, बालमुकुंद असावा को बारां, निशांत जैन को बीकानेर, टीना डाबी को टोंक, रविंद्र गोस्वामी को पाली, रोहिताश्व सिंह तोमर को सिरोही, हरफूल सिंह यादव को बूंदी, अवधेश मीणा को डीडवाना-कुचामन, देवेंद्र कुमार को नागौर, अक्षय गोदारा को करौली, सौम्या झा को दौसा, अतुल प्रकाश को खैरथल-तिजारा, देशल दान को डूंगरपुर, मोहम्मद जुनेद पी पी को सलूम्बर, मयंक मनीष को डीग, अपर्णा गुप्ता को कोटपूतली-बहरोड़, अमित यादव को श्रीगंगानगर और डॉ मंजू को चित्तौड़गढ़ जिले का नया कलक्टर बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित